मऊ , जुलाई 28 -- उत्तर प्रदेश में मऊ जिले के सरायलखंसी थाना क्षेत्र में मंगलवार की सुबह दो मोटरसाइकिल की आमने-सामने टक्कर में तीन घायल हो गए जिसमें से एक की हालत गंभीर बनी हुई है और उसे बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया है।
पुलिस के अनुसार मंगलवार सुबह सरायलखंसी थाना क्षेत्र के कहीनौर गांव के पास सुबह दो मोटरसाइकिल के आमने-सामने टक्कर हो गई। जिसमें शशिकला, विशाल व सतीश यादव घायल हो गए। लोगों द्वारा उन्हें जिला अस्पताल लाया गया। लेकिन सतीश यादव की गंभीर हालत देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित