मऊ , जून 25 -- उत्तर प्रदेश में मऊ जिले के हलधरपुर थाना क्षेत्र में पुराने विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने खेत में काम कर रहे दूसरे व्यक्ति को गोली मार दी। फिलहाल गोली लगने से घायल व्यक्ति का इलाज कराया जा रहा है।
अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार ने बताया कि हलधरपुरपुर थाना क्षेत्र के अइलख गांव में तेजप्रताप सिंह अपने घर के बाहर खेत में कुछ काम कर रहे थे। तभी गांव के ही प्रवीण सिंह ने अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से उनके ऊपर फायर झोंक दिया। दो गोलियां तेजप्रताप के पेट में लगी वह वहीं गिर पड़े। गोली की आवाज सुनकर घर वालों ने बाहर निकाल कर पुलिस को सूचना दिया। फिलहाल तेज प्रताप सिंह का इलाज कराया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित