मऊ , अक्टूबर 28 -- उत्तर प्रदेश में मऊ जिले के कोपागंज थाना क्षेत्र में पुलिस ने छापेमारी कर एक घर से बड़ी मात्रा में पटाखे विस्फोटक बरामद किए। इस मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार भी कर लिया गया।
पुलिस अधीक्षक सर्वेश कुमार मिश्रा के निर्देशन में अपराध/अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में कोपागंज पुलिस द्वारा 27/28 अक्टूबर को इन्दारा चट्टी के पास एक मकान से 19 गत्ता एवं 7 प्लास्टिक की बोरियो में भिन्न भिन्न कम्पनियो के पटाखे कुल वजन 516.350 किग्रा की बरामद किया गया। इस मामले में गृहस्वामी नंदन गुप्ता निवासी इन्दारा चट्टी को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त को धारा 5/9बी विस्फोटक अधिनियम 1884 व 288 बीएनएस से सम्बन्धित चालान किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित