मऊ , अक्टूबर 09 -- उत्तर प्रदेश के मऊ जिले में नवागत पुलिस अधीक्षक सर्वेश कुमार मिश्रा ने शुक्रवार को अपना कार्यभार ग्रहण किया।

कार्यभार ग्रहण करने के उपरांत पुलिस अधीक्षक ले कहर कि जिले में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने, अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने तथा आमजन की शिकायतों का त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करते हुए प्राथमिकता के आधार पर कार्य किया जायेगा। जिले में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने, महिला सुरक्षा, जनसुनवाई तथा पुलिसिंग को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए पुलिस विभाग की भूमिका महत्वपूर्ण रहेगी।

पदग्रहण से पूर्व श्री मिश्रा ने पुलिस लाइन में गारद की सलामी ली। तत्पश्चात उन्होंने पुलिस अधीक्षक के पद का कार्यभार ग्रहण किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित