मऊ , मई 22 -- उत्तर प्रदेश में मऊ जिले के दोहरीघाट थाना क्षेत्र में शुक्रवार को तालाब में नहाने गए एक किशोर की डूबने से मौत हो गई, जबकि दूसरे किशोर को ग्रामीणों ने सुरक्षित बचा लिया। पुलिस ने बताया कि गोठा गांव निवासी जुनैद (12), सौरभ (10), तालू (12) तथा दो अन्य किशोर गांव की सार्वजनिक पोखरी में स्नान करने गए थे। नहाने के दौरान जुनैद और सौरभ अचानक गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। बच्चों की चीख-पुकार सुनकर आसपास मौजूद ग्रामीण तत्काल मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने सौरभ को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, लेकिन जुनैद पानी में डूब गया। बाद में ग्रामीणों ने उसे बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित