मऊ , अगस्त 12 -- उत्तर प्रदेश में मऊ जिले के दोहरीघाट थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद के चलते सरयू नदी पुल पर आत्महत्या करने पहुंची महिला को पुलिस ने अपनी तत्परता से बचाया।
पुलिस ने बताया कि बुधवार की शाम कोपागंज थाना क्षेत्र के खुखुंडवा गाँव निवासी कविता राजभर (25) अपने बच्चे शिवांश (4) को लेकर दोहरीघाट सरयू नदी के पुल पर कूदने का प्रयास कर रही थी। तभी सूचना पर पीआरवी 8238 की टीम व थाना दोहरीघाट पुलिस टीम द्वारा पकड़ लिया गया। जिसको थाने पर लाया गया।
कविता राजभर और उसके बच्चे को रिश्तेदार शुभम राजभर ग्राम विजरवा थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ़ की सुपुर्दगी में दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित