भरतपुर , जुलाई 30 -- राजस्थान में सवाई माधोपुर के चौथ का बरवाड़ा थाना क्षेत्र में प्रसिद्ध धार्मिक स्थल इटावा बालाजी मंदिर से बुधवार देर रात दो किलोग्राम से ज्यादा वजनी चांदी का छत्र, मुकुट और नारियल चोरी हो जाने से गुरुवार को ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया।
बड़ी संख्या में लोग मंदिर परिसर पहुंचे और बाद में चौथ का बरवाड़ा थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज करायी।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि चोरों ने मंदिर में घुसने के लिए लोहे की जालियां काटीं और लाखों की कीमत के आभूषण लेकर दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे के रास्ते फरार हो गये। चोरों की तलाश के लिए पुलिस के अलग-अलग दल गठित किये गये हैं। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित