भीलवाड़ा , जून 18 -- राजस्थान में भीलवाड़ा के सुखाड़िया नगर, कोटा बाईपास रोड स्थित श्री कामधेनु बालाजी मंदिर में बुधवार को रात में चोरी का मामला सामने आया है।

चोरों ने मंदिर परिसर के एक कमरे का ताला काटकर सामान और नकदी पार कर दी। घटना के बाद से स्थानीय श्रद्धालुओं और क्षेत्रवासियों में गहरा रोष व्याप्त है।

श्री कामधेनु बालाजी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष अमित काबरा ने गुरुवार को बताया कि मंदिर के पुजारी जगन्नाथ शर्मा प्रतिदिन की भांति सुबह जब मंदिर पहुंचे, तो उन्हें परिसर में बने एक कमरे का ताला कटर से कटा हुआ मिला। भीतर जाकर जांच करने पर पता चला कि अज्ञात चोर कमरे में रखी साउंड मशीन, पीतल एवं तांबे के कीमती बर्तन और करीब पांच हजार रुपये की नकदी चोरी करके ले गये हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित