अलवर , दिसम्बर 15 -- राजस्थान में अलवर जिले के राजगढ़ थाना क्षेत्र पुलिस ने राजगढ जैन मंदिर से चार महीने पहले की गई चोरी के आरोपी को गिरफ्तार करके उससे चांदी के चार छत्र बरामद किए हैं।

पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी ने सोमवार को बताया कि राजगढ़ स्थित जैन मन्दिर में 14 अगस्त को अज्ञात चोर मंदिर से काले रंग की भगवान पार्श्वनाथ की मूर्ति ( इंच), अष्ट धातु की भगवान महावीर साक्षी की मूर्ति (11 इंच), दो सिद्द भगवान की मूर्तिया, चांदी के छत्र नग 12 सहित करीब 12 लाख रुपये के आभूषण और सामान की चोर करके ले गये थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित