भरतपुर , अगस्त 02 -- राजस्थान में भरतपुर के वैर थाना क्षेत्र में प्राचीन भैरवनाथ मंदिर में शनिवार देर रात दानपेटी से नकदी चुराये जाने की घटना से मंदिर समिति और श्रद्धालुओं में रोष व्याप्त है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है। मंदिर समिति के सूत्रों ने बताया कि शनिवार अर्धरात्रि के बाद एक व्यक्ति मंदिर के मुख्य गेट का ताला तोड़कर अंदर दाखिल हुआ। उसके मुंह पर कपड़ा बंधा हुआ था। मंदिर में घुसने के बाद उसने सबसे पहले बिजली बंद की और फिर दानपेटी को खंगालकर उसमें रखी नकदी लेकर फरार हो गया।

रविवार सुबह जब श्रद्धालु मंदिर पहुंचे तो अंदर का सामान अस्त-व्यस्त मिला। मंदिर में घुसने वाले आरोपी की अभी पहचान नहीं हो सकी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित