बारां , जून 09 -- राजस्थान में राज्य सरकार के निर्देशानुसार राज्य की समृद्धि, खुशहाली एवं जनकल्याण की कामना के लिए देवस्थान विभाग द्वारा बुधवार को जिला एवं उपखंड मुख्यालयों के प्रमुख मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना और मंगलकामना कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
जिला कलक्टर बालमुकुंद असावा के निर्देशन में सुबह आठ बजे बारां के प्यारेरामजी मंदिर, अंता के गोवर्धननाथजी मंदिर, किशनगंज के चतुर्भुजनाथ मंदिर, मांगरोल के बाबाजी राज मंदिर, शाहाबाद के नगरकोट माताजी मंदिर, छीपाबड़ौद के चौथमाता मंदिर, छबड़ा के बीजासन माताजी मंदिर तथा अटरू के बुधसागर तालाब स्थित गणेश मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की जाएगी।
देवस्थान विभाग के सूत्रों ने बताया कि राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की सफलता, राज्य में सुख-समृद्धि, उत्तम वर्षा, किसानों की खुशहाली और आमजन के मंगल की कामना को लेकर यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित