शिवपुरी , मार्च 19 -- मध्यप्रदेश के शिवपुरी में सभी माता मंदिरों पर आज सुबह से चैत्र नवरात्रि प्रारंभ होने पर जल चढ़ाने एवं पूजा करने आने वाली महिलाओं की सुरक्षा के लिए पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि नवरात्रि के अवसर पर माता मंदिरों पर माता को जल चढ़ाने तथा पूजा अर्चना करने सूर्योदय के पूर्व से ही श्रद्धालुओं का और महिलाओं का आना शुरू हो जाता है। उनकी सुरक्षा हेतु पुलिस द्वारा पुलिसकर्मियों की सभी प्रमुख मंदिरों पर तैनाती की गई है तथा लगातार निगरानी रखे जाने के निर्देश दिए गए हैं।
सूत्रों ने बताया कि विशेष रूप से महिलाओं की सुरक्षा को देखते हुए तथा उनसे कोई मंगलसूत्र या चेन खींचने जैसी घटनाएं न हो पाएं, इसलिए पूर्ण सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही जिले में विभिन्न माता मंदिरों पर नवरात्रि में लगने वाले बड़े मेलों में व्यवस्था एवं सुरक्षा रखे जाने के निर्देश अधिकारियों द्वारा संबंधित थानों को दिए गए हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित