पटना , मई 15 -- लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग के मंत्री संजय कुमार सिंह ने शुक्रवार को विभिन्न बहुग्रामीय जलापूर्ति योजनाओं को निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूर्ण करने के निर्देश दिए।
मंत्री श्री संजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में आज विभिन्न बहुग्रामीय जलापूर्ति योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में अधौरा, मठिहानी एवं सुल्तानगंज बहुग्रामीय जलापूर्ति योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई तथा संबंधित अधिकारियों को योजनाओं को निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूर्ण करने का निर्देश दिए गए।
बैठक में अधौरा बहुग्रामीय जलापूर्ति योजना के अंतर्गत भभुआ जिले के अधौरा प्रखंड के फ्लोराइड प्रभावित क्षेत्रों एवं रोहतास जिले के नौहट्टा प्रखंड में शुद्ध एवं सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराने को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित