भोपाल , मई 27 -- मध्यप्रदेश सरकार में मंत्री राकेश शुक्ला ने आज बुधवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रदेशभर से आए पार्टी कार्यकर्ताओं और आमजनों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं।

भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान श्री शुक्ला ने विभिन्न जिलों से पहुंचे कार्यकर्ताओं से चर्चा कर जनसमस्याओं के त्वरित निराकरण के निर्देश दिए। जिन समस्याओं का तत्काल समाधान नहीं हो सका, उन्हें संबंधित विभागों को भेजा गया।

मंत्री राकेश शुक्ला ने कार्यकर्ताओं की कठिनाइयों को समझते हुए जल्द समाधान का आश्वासन दिया और कहा कि सरकार जनहित के मुद्दों के निराकरण के लिए प्रतिबद्ध है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित