पटना , जुलाई 31 -- बिहार के ग्रामीण विकास, सूचना एवं जन सम्पर्क मंत्री और जनता दल यूनाइटेड (जदयू) विधायक दल के नेता श्रवण कुमार ने शुक्रवार को नालंदा जिले के सिलाव प्रखंड में विभिन्न योजनाओं के तहत दर्जनों लाभुकों के बीच राशि का वितरण किया। सिलाव प्रखंड कार्यालय परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम में चेक और डीबीटी के माध्यम से चार लाख 27 हजार 496 रुपये का भुगतान संबंधित लोगों के बीच किया गया। इसमें मुख्यमंत्री पारिवारिक लाभ योजना के तहत 3 लाख रुपये, अग्निकांड से फसल क्षति मुआवजा के अंतर्गत 89 हजार 496 रुपये, श्रम संसाधन विभाग एवं मातृत्व लाभ के तहत 38 हजार रुपये डीबीटी के माध्यम से दिए गए हैं। गोरावां के पांकी पंचायत निवासी अजय कुमार और पावाडीह के चण्डी मौ पंचायत की निवासी ममता देवी को लेबर कार्ड योजना के तहत चेक के जरिए राशि प्रदान की गई। यहीं की निवासी नीलम देवी को मातृत्व योजना का लाभ दिया गया।
मंत्री ने मुख्यमंत्री परिवार लाभ योजना के 15 लाभुकों को 20-20 हजार रुपये के चेक दिए। इनमें दरिया सराय के शशि भूषण कुमार, बेबी देवी, पचवारा की प्रवीला देवी, मनियावां माधुरी देवी, शाहपुर की महाजनी देवी और हरकित चौधरी, बक्सु के कुमार मांझी, सब्बैत की विभा देवी, नानंद के अनिल कुमार श्रीवास्तव, मितमा की रीता देवी, चकनिरपुर की गुड़िया कुमारी, जुनैदी की आराध्या कुमारी, घोस्तावां की नीलम कुमारी, जयकिशुन विगहा के रामा पंडित और करियन्ना की सरिता देवी शामिल हैं।
सकिन-बिण्डीडीह में अग्निकांड के पांच पीड़ितों के बीच भी कुल 89,496 हजार रुपये का चेक प्रदान किया है। इसमें ललन कुमार को 18 हजार 428 रुपये, कार्यानंद भारती को 25 हजार 840 रुपये, पारस सिंह को 12 हजार 716 रुपये, मदन सिंह को 7012 रुपये, कृष्णनंदन सिंह को 25 हजार 500 रुपये की सहायता दी गई। इस मौके पर प्रखंड 20 सूत्री अध्यक्ष श्री मुकेश कुमार, बीडीओ श्री प्रह्लाद कुमार, सीओ श्रीमति प्रीति सिंह समेत अन्य मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित