पटना , मई 14 -- सूचना प्रावैधिकी विभाग के मंत्री नीतीश मिश्रा ने गुरूवार को कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) आधारित तकनीकों के प्रयोग से शासन व्यवस्था को अधिक पारदर्शी, प्रभावी एवं जनोन्मुखी बनाया जा सकता है।

मंत्री श्री मिश्रा ने आज टेक्नोलॉजी भवन स्थित अपने कार्यालय कक्ष में आयोजित विभागीय समीक्षा बैठक में एआई के उपयोग को बढ़ावा देने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि एआई आधारित तकनीकों के प्रयोग से शासन व्यवस्था को अधिक पारदर्शी, प्रभावी एवं जनोन्मुखी बनाया जा सकता है।

मंत्री ने निर्देश दिये कि अन्य विभागों को आधुनिक तकनीकी सहयोग प्रदान कर उन्हें डिजिटल रूप और अधिक से अधिक सशक्त बनाया जाए।

बैठक में सूचना प्रावैधिकी विभाग, अंतर्गत बेलट्रान के विभिन्न कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई। मंत्री ने सभी परियोजनाओं के समयबद्ध क्रियान्वयन, तकनीकी गुणवत्ता एवं डिजिटल गवर्नेस को मजबूत करने पर बल दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित