शिवपुरी , नवंबर 01 -- मध्यप्रदेश स्थापना दिवस के अवसर पर रविवार को शिवपुरी के मानस भवन में जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें प्रदेश के सामाजिक न्याय एवं उद्यानिकी मंत्री नारायण सिंह कुशवाहा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।
आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, कार्यक्रम स्थल पर विभिन्न विभागों की प्रदर्शनियां लगाई गई थीं। मंत्री श्री कुशवाहा ने इन प्रदर्शनियों का अवलोकन किया और इसके बाद मुख्य समारोह में शामिल होकर आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों को देखा। इस अवसर पर कोलारस विधायक महेंद्र सिंह यादव सहित जिला एवं पुलिस प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी तथा अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित