रांची , सितंबर 02 -- झारखंड की ग्रामीण विकास, ग्रामीण कार्य एवं पंचायती राज मंत्री दीपिका पांडेय सिंह दिल्ली दौरे पर है।

इस दौरान उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, संगठन महासचिव के सी वेणुगोपाल सहित अन्य नेताओं से मुलाकात की। इस मौके पर संगठन विस्तार, संगठन की मजबूती, सरकार के काम- काज, जनता से जुड़े मुद्दों पर कांग्रेस की पहल और वर्तमान राजनीतिक हालात पर सार्थक चर्चा हुई।

मंत्री श्रीमती सिंह ने केंद्रीय नेतृत्व को मौजूदा राजनीतिक विषयों से अवगत कराया। एसआईआर प्रक्रिया में जनता के सामने चुनौतियों, मतदान का अधिकार सुरक्षित रखने और बीजेपी के षडयंत्र को मात देने की रणनीति पर भी चर्चा हुई। केंद्रीय नेतृत्व के द्वारा तमाम विषयों पर कांग्रेस की भूमिका के साथ-साथ भविष्य का मार्गदर्शन भी किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित