रांची , सितंबर 24 -- झारखंड से राज्यसभा सांसद ने परिमल नथवाणी ने जमशेदपुर सड़क दुर्घटना में झारखण्ड सरकार की ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की बेटी के असामयिक निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है।

श्री नथवाणी ने कहा कि जमशेदपुर में नेशनल हाईवे पर हुई सड़क दुर्घटना में आपकी बेटी के निधन की खबर सुनकर व्यथित हूं। इतनी छोटी उमर में बेटी का निधन माता-पिता के लिए बहुत ही दुःखद और व्यथित कर देने वाला है। आपके जीवन में जो क्षति हुई है इसे किसी भी प्रकार से पूर्ण नहीं किया जा सकता। मैं इस दुःखद समय में आपके साथ हूं।

भगवान दद्वारकाधीश से प्रार्थना है कि आपको इस असहनीय आपत्ति में मन को स्वस्थ रखने और पीड़ा को सहने की शक्ति प्रदान करें और सुश्री त्रिशा की आत्मा को शांति प्रदान करें।

आपको और आपके शोक संतप्त परिवार के प्रति मेरी सहानुभूति व्यक्त करता हूं और दिवंगत को विनम श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।

इस बीच लोजपा (रामविलास) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बीरेंद्र प्रधान ने मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की बेटी के असामयिक निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

श्री प्रधान ने कहा कि इस दुख की घड़ी में वह और पार्टी परिवार शोकाकुल परिजनों के साथ खड़े हैं। उन्होंने ईश्वर से शोक संतप्त परिवार को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित