चंडीगढ़ , अप्रैल 13 -- इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) नेता अभय सिंह चौटाला ने भिवानी अनाज मंडी का दौरा कर गेहूं खरीद व्यवस्था का जायजा लिया और किसानों को आ रही दिक्कतों पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि यदि खरीद प्रक्रिया में सुधार नहीं किया गया, तो प्रदेश के किसान राजस्थान और पंजाब की मंडियोंका रुख कर सकते हैं।
श्री चौटाला ने मंडियों में लागू बायोमेट्रिक और ट्रैक्टर-ट्रॉली की फोटो संबंधी नियमों का विरोध करते हुए सरकार से इन्हें वापस लेने की मांग की। उन्होंने आरोप लगाया कि नये नियमों से खरीद प्रक्रिया प्रभावित हो रही है और किसानों को फसल बेचने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नमी के नाम पर भी किसानों को परेशान किया जा रहा है।
उन्होंने चेतावनी दी कि यदि दो दिन के भीतर नियमों में ढील नहीं दी गयी, तो इनेलो व्यापक स्तर पर आंदोलन शुरू करेगा । साथ ही उन्होंने कहा कि पार्टी नगर निकाय चुनाव अपने चुनाव चिह्न पर लड़ेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित