नयी दिल्ली , जून 22 -- दिल्ली पुलिस के विशेष दस्ते ने मंगोलपुरी में चल रहे एक कथित जुआ रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए इस मामले में 23 लोगों को गिरफ्तार किया है औऱ उनके कब्जे से 65,700 रुपये नकद बरामद किए।

पुलिस ने सोमवार को बताया कि उन्होंने जुए के लिए दांव पर लगाए गए कथित 65,700 रुपये नकद बरामद किए हैं और सट्टेबाजी की पर्चियां, टोकन तथा जुए से जुड़ी अन्य सामग्री भी बरामद की है।

आरोपियों की पहचान अमरनाथ उर्फ दादा (46), आशीष (26), सोमदत्त (28), मनीष (29), मनीष (21), दिनेश (29), दिलशाद (23), परमजीत (28), हिमांशु (22), निशु (27), राहुल (23), नितेश (27), मनीष कुमार (26), शाहरुख (27), नीतीश कुमार (31), प्रतीक भाटिया (26), मनीष विज उर्फ अमन (27), संदीप (33), राहुल (47), नरेश सोना सिंह (28), विकास (30), संजू पाल (35) और नरेंद्र (32) के रूप में हुई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित