श्रीगंगानगर , अप्रैल 16 -- राजस्थान में श्रीगंगानगर जिले के हिंदूमलकोट थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक युवक को अपनी मंगेतर को आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप में गिरफ्तार किया है।
थाना प्रभारी पुलिस निरीक्षक हेमलता शर्मा ने गुरुवार को बताया कि गिरफ्तार किए गए युवक रितेश उर्फ गगन ओड राजपूत (22) को गिरफ्तार करके न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। उसकी मंगेतर ने 18 दिसंबर को घर में फांसी का फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली थी।
मंगेतर की मां ने आरोप लगाया कि आरोपी ने उसकी बेटी के साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए थे जिससे वह गर्भवती हो गयी थी और बाद में उसका गर्भपात करवाना पड़ा था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित