पटना , मई 08 -- भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता एवं पश्चिम बंगाल भाजपा प्रभारी मंगल पांडेय ने पश्चिम बंगाल भाजपा विधानमंडल दल के नेता के रूप में सर्वसम्मति से चुने जाने पर सुवेंदु अधिकारी को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दी हैं।

श्री पांडेय ने आज बयान जारी कहा कि श्री अधिकारी का यह चयन भाजपा कार्यकर्ताओं की वर्षों की मेहनत, जनता के भरोसे और संगठन की मजबूत नींव का परिणाम है। उनके चयन के लिए पश्चिम बंगाल बतौर पर्यवेक्षक आए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को भी कोटि-कोटि धन्यवाद एवं बधाई।

श्री पांडेय ने कहा कि श्री सुवेंदु अधिकारी जमीनी राजनीति के अनुभवी नेता हैं। उन्होंने कहा कि पंचायत से लेकर विधानसभा तक उनका लंबा अनुभव, संगठनात्मक क्षमता और जनसंपर्क की मजबूत पकड़ बंगाल की राजनीति में नई ऊर्जा का संचार करेगी। विपक्ष में रहते हुए भी उन्होंने जिस तरह जनता के मुद्दों को मजबूती से उठाया है, उससे साफ है कि वे बंगाल की आवाज को प्रभावी ढंग से दिल्ली तक पहुंचायेंगे।अब बंगाल में डबल इंजन की सरकार समावेशी विकास की नई कहानी लिखेगा। भाजपा परिवार को उन पर पूरा भरोसा है कि उनके नेतृत्व में पार्टी और मजबूत होगी।

श्री पांडेय ने केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह जी को भी बंगाल भाजपा के नेतृत्व के इस महत्वपूर्ण निर्णय के लिए हार्दिक बधाई एवं आभार व्यक्त किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित