हरिद्वार , अक्टूबर 25 -- त्तराखंड के हरिद्वार में नशा तस्करों के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत मंगलौर पुलिस ने लंढौरा क्षेत्र से एक आरोपी को 7.20 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। बरामद स्मैक की अनुमानित कीमत 2 लाख 16 हजार रुपये बताई गई है।
नशे के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए प्रभारी निरीक्षक कोतवाली मंगलौर ने पुलिस की अलग-अलग टीमें गठित की थीं। इसी कड़ी में उपनिरीक्षक नवीन चौहान के नेतृत्व में रविवार को पुलिस टीम लंढौरा क्षेत्र में निगरानी और चेकिंग अभियान चला रही थी। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने सुहैब को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 7.20 ग्राम स्मैक बरामद की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित