पटना , मई 12 -- बिहार के ग्रामीण कार्य मंत्री सुनील कुमार ने भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति को स्पष्ट करते हुए कहा कि किसी भी स्तर पर कोई भी लापरवाही या भ्रष्टाचार कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

ग्रामीण कार्य मंत्री सुनील कुमार मंगलवार को विभागीय मुख्यालय में एक परिचयात्मक एवं समीक्षा बैठक की।इस बैठक में विभाग के सचिव, अपर सचिव सहित सभी वरीय पदाधिकारी उपस्थित थे। साथ ही, राज्य के सभी प्रमंडलों के पदाधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से इस बैठक से जुड़े रहे।

ग्रामीण कार्य मंत्री सुनील कुमार ने विभागीय कार्यों की समीक्षा करते हुए आगामी तीन महीने के लिए स्पष्ट प्राथमिकताएं तय कीं हैं। उन्होंने विभागीय कार्यों में पारदर्शिता और अनुशासन को लेकर उन्होनें कई सलाह भी दी। इस अवसर पर उन्होंने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत ग्रामीण बसावटों को सड़क संपर्कता से जोड़ने के मामले में बिहार को देश में प्रथम स्थान हासिल होने तथा ग्रामीण सड़कों के रख-रखाव में बिहार को द्वितीय स्थान मिलने पर पूरी विभागीय टीम की प्रशंसा की और इस उपलब्धि के लिए सभी को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित