भोपाल , सितंबर 15 -- रेलवे ने यात्रियों की सुविधा एवं अतिरिक्त यात्री भीड़ को ध्यान में रखते हुए गाड़ी संख्या 09619 /09620 अजमेर-रांची-अजमेर साप्ताहिक पूजा विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया गया है। यह विशेष ट्रेन दोनों दिशाओं में 09-09 ट्रिप चलेगी।
पश्चिम मध्य रेलवे के भोपाल रेल मंडल प्रवक्ता ने मंगलवार को बताया कि गाड़ी संख्या 09619 अजमेर-रांची पूजा विशेष ट्रेन अजमेर स्टेशन से प्रत्येक शुक्रवार को 02 अक्टूबर से 27 नवंबर तक 09 ट्रिप चलेगी। यह ट्रेन अजमेर से 23:05 बजे प्रस्थान कर अगले दिन भोपाल रेल मंडल के गुना स्टेशन 09:10 बजे आगमन कर विभिन्न मध्यवर्ती स्टेशनों पर ठहराव करते हुए रविवार को रांची स्टेशन 07:30 बजे पहुंचेगी।
इसी प्रकार वापसी में गाड़ी संख्या 09620 रांची-अजमेर पूजा विशेष ट्रेन रांची स्टेशन से प्रत्येक रविवार को 04 अक्टूबर से 29 नवंबर तक कुल 09 ट्रिप चलेगी। यह ट्रेन रांची से 10:50 बजे प्रस्थान कर मध्यवर्ती स्टेशनों पर ठहराव करते हुए अगले दिन गुना स्टेशन 07:25 बजे पहुंचेगी और आगे विभिन्न स्टेशनों से होते हुए अजमेर स्टेशन 18:35 बजे पहुंचेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित