भोपाल , अक्टूबर 01 -- दीपावली और छठ पर्व के दौरान यात्रियों के अतिरिक्त दबाव को कम करने के उद्देश्य से रेलवे द्वारा विभिन्न गंतव्यों के लिए विशेष ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है।
भोपाल रेल मंडल की गुरुवार को यहां जारी विज्ञप्ति के अनुसार इन विशेष रेलगाड़ियों के इटारसी स्टेशन होकर गुजरने से भोपाल रेल मंडल के यात्रियों को भी विभिन्न प्रमुख शहरों के लिए अतिरिक्त रेल सुविधा उपलब्ध होगी।
लोकमान्य तिलक टर्मिनस और मऊ के बीच द्विसाप्ताहिक विशेष ट्रेन चलेगी। गाड़ी संख्या 01123 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-मऊ स्पेशल प्रत्येक शुक्रवार एवं रविवार को 11 अक्टूबर से 20 नवंबर तक कुल 12 फेरे संचालित होगी। वापसी में गाड़ी संख्या 01124 मऊ-लोकमान्य तिलक टर्मिनस स्पेशल प्रत्येक रविवार एवं मंगलवार को 13 अक्टूबर से 22 नवंबर तक कुल 12 फेरे संचालित होगी।
पुणे और गोरखपुर के मध्य दैनिक विशेष चलेगी। गाड़ी संख्या 01415 पुणे-गोरखपुर स्पेशल 16 अक्टूबर से 16 नवंबर 2026 तक कुल 32 फेरे संचालित होगी। वापसी में गाड़ी संख्या 01416 गोरखपुर-पुणे स्पेशल 17 अक्टूबर से 17 नवंबर 2026 तक कुल 32 फेरे संचालित होगी।
लोकमान्य तिलक टर्मिनस और गोरखपुर के बीच दैनिक स्पेशल ट्रेन चलेगी। गाड़ी संख्या 01079 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर स्पेशल 16 अक्टूबर से 16 नवंबर तक कुल 32 फेरे संचालित होगी। वापसी में गाड़ी संख्या 01080 गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस स्पेशल 18 अक्टूबर से 18 नवंबर तक कुल 32 फेरे संचालित होगी।
पुणे और गाजीपुर सिटी के बीच द्विसाप्ताहिक स्पेशल ट्रेन चलेगी। गाड़ी संख्या 01431 हडपसर (पुणे)-गाजीपुर सिटी स्पेशल 13 अक्टूबर से 20 नवंबर तक कुल 12 फेरे संचालित होगी। वापसी में गाड़ी संख्या 01432 गाजीपुर सिटी-हडपसर स्पेशल 15 अक्टूबर से 22 नवंबर तक कुल 12 फेरे संचालित होगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित