भोपाल , मार्च 25 -- मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा भोपाल में नेशनल टैलेंट हंट के तहत प्रतिभागियों के साक्षात्कार का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में युवाओं ने भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम में राष्ट्रीय प्रवक्ता अनिल यादव, प्रबुद्ध पत्रकार सूचन्दना गुप्ता और समाजसेवी एवं वरिष्ठ साहित्यकार विजय बहादुर सिंह ने प्रतिभागियों का साक्षात्कार लिया। चयनकर्ताओं ने प्रतिभागियों के उत्साह, आत्मविश्वास और ज्ञान की सराहना करते हुए इसे संगठन को सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया।

कार्यक्रम का संचालन मीडिया विभाग अध्यक्ष मुकेश नायक, टैलेंट हंट समन्वय समिति के सदस्य एवं विधायक आरिफ मसूद, महेंद्र जोशी तथा कार्यक्रम समन्वयक अपूर्व भारद्वाज द्वारा किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित