भोपाल , अप्रैल 22 -- मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के श्यामलाहिल्स थाना क्षेत्र स्थित अंशल अपार्टमेंट में अज्ञात व्यक्तियों द्वारा एक दर्जन से अधिक कुत्तों को जहर देकर मारने की घटना सामने आई है, जिससे क्षेत्र में आक्रोश का माहौल है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार इस मामले को लेकर डॉग लवर्स और एक एनजीओ की ओर से थाने में शिकायती आवेदन दिया गया है, हालांकि अभी तक इस संबंध में किसी के खिलाफ एफआईआर दर्ज नहीं की गई है।
सूत्रों ने बताया कि मृत कुत्तों में से कुछ को पोस्टमार्टम के लिए राज्य पशु चिकित्सालय भेजा गया है, जिससे मौत के कारणों की पुष्टि की जा सके। घटना के बाद अंशल अपार्टमेंट के पशुप्रेमी रहवासियों और डॉग एनजीओ के सदस्यों में भारी आक्रोश व्याप्त है। उन्होंने मामले की गहन जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित