भोपाल , मार्च 29 -- मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के तलैया थाना क्षेत्र स्थित छोटे तालाब ब्रिज के पास बोरी में गर्दन कटा बछड़े का शव मिलने के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार 23 मार्च को छोटे तालाब ब्रिज के पास काली मंदिर से पहले एक बोरी में बछड़े का शव मिला था, जिससे क्षेत्र में तनाव की स्थिति बन गई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जांच शुरू की और आसपास लगे सैकड़ों सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली।

जांच के बाद पुलिस ने आरोपी फूलसिंह चौधरी को गिरफ्तार कर लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है कि उसने त्योहारों के समय इस तरह की घटना को अंजाम क्यों दिया।

घटना के बाद हिंदू उत्सव समिति के अध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी, भानु हिंदू, कृष्ण घाड़के सहित बड़ी संख्या में लोगों ने थाना तलैया का घेराव कर आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की थी। पुलिस ने बताया कि मामले की विस्तृत जांच जारी है और जल्द ही पूरे घटनाक्रम का खुलासा किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित