भोपाल , अप्रैल 26 -- भोपाल गैस पीड़ितों के साथ कार्य करने वाले विभिन्न संगठनों ने प्रख्यात फोटो पत्रकार रघु राय के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है और उन्हें भोपाल त्रासदी की सच्चाई को दुनिया के सामने लाने वाला संवेदनशील दस्तावेजकार बताया है।
भोपाल गैस पीड़ित महिला स्टेशनरी कर्मचारी संघ, भोपाल गैस पीड़ित महिला पुरुष संघर्ष मोर्चा, भोपाल ग्रुप फॉर इंफॉर्मेशन एंड एक्शन तथा भोपाल गैस पीड़ित निराश्रित पेंशनभोगी संघर्ष मोर्चा ने संयुक्त रूप से जारी बयान में कहा कि रघु राय की तस्वीरों ने यूनियन कार्बाइड आपदा की वास्तविकता को दबने नहीं दिया।
भोपाल गैस पीड़ित निराश्रित पेंशनभोगी संघर्ष मोर्चा के बलकृष्ण नामदेव ने कहा कि रघु राय ने 1984 की त्रासदी के तत्काल मानवीय नुकसान को ही नहीं, बल्कि दशकों से जारी पीड़ा, सरकारी उपेक्षा और न्याय के लिए संघर्ष को भी दुनिया के सामने रखा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित