भोपाल , अप्रैल 6 -- मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में बड़े तालाब के संरक्षण के लिए जिला प्रशासन और नगर निगम ने संयुक्त रूप से अतिक्रमण हटाने का विशेष अभियान शुरू किया है।
आधिकारिक जानकारी के अनुसार, तालाब के कैचमेंट एरिया और फुल टैंक लेवल (एफटीएल) क्षेत्र को अतिक्रमण मुक्त करने के लिए कार्रवाई की जा रही है। अभियान के तहत तालाब के 50 मीटर दायरे में बने अवैध निर्माणों को हटाया जा रहा है।
प्रशासन ने बताया कि यह कार्रवाई भदभदा क्षेत्र से शुरू की गई है और अभियान 21 अप्रैल तक लगातार जारी रहेगा। अधिकारियों के मुताबिक, बड़े तालाब को शहर की जीवनदायिनी मानते हुए उसके संरक्षण और जलस्तर बनाए रखने के लिए यह कदम उठाया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित