धार इंदौर , अप्रैल 02 -- केंद्रीय पुरातत्व विभाग के अधीन मध्यप्रदेश के धार स्थित भोजशाला प्रकरण की इंदौर उच्च न्यायालय में सुनवाई हुई, जिसके तहत न्यायाधीश विजय कुमार शुक्ला और न्यायाधीश आलोक अवस्थी की बेंच के समक्ष प्रकरण को सुना गया।
न्यायालय ने कहा कि 6 अप्रैल से प्रकरण की नियमित सुनवाई शुरु की जाएगी। हालांकि नियमित सुनवाई के पहले दिन कोर्ट याचिकाकर्ताओं और इसके बाद आपत्तिकर्ताओं को सुनेगा। सुनवाई के दौरान हिंदू फ्रंट फॉर जस्टिस की ओर से विष्णु शंकर जैन, विनय जोशी मौजूद रहे, जबकि मौलाना कमालुद्दीन वेलफेयर सोसायटी की ओर से एडवोकेट सलमान खुर्शीद वीसी के माध्यम से जुड़े थे। प्रतिदिन होने वाली सुनवाई की बात सामने आने के बाद याचिकाकर्ता आशीष गोयल ने कहा कि नियमित प्रकरण चलने से न्याय जल्दी मिलने की उम्मीद है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित