मुंबई , मई 31 -- ोजपुरी संगीत और फिल्म के क्षेत्र में ऐतिहासिक क्रांति लाने वाली टॉप मोस्ट पॉपुलर म्यूजिक कंपनी 'वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी' ने यूट्यूब पर 39 मिलियन सब्सक्राइबर पार कर एक और रिकॉर्ड कायम कर लिया है। इस ऐतिहासिक और गौरवशाली उपलब्धि के विशेष मौके पर वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स एमडी रत्नाकर कुमार ने 39 मिलियन सब्सक्राइबर पूरे होने का एक आकर्षक पोस्टर जारी किया है,जिसके माध्यम से रत्नाकर कुमार ने अपने करोड़ों दर्शकों, संगीतप्रेमियों और सभी सब्सक्राइबर्स का आभार व्यक्त किया है और तहेदिल से धन्यवाद देते हुए उनके इस सपोर्ट की प्रशंसा की है। उन्होंने अपनी पूरी टीम को इस एचीवमेंट पर बधाई दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित