कौशांबी , मई 10 -- उत्तर प्रदेश में कौशांबी जिले की मंझनपुर पुलिस ने शनिवार रात एक मुठभेड़ में भैंस चोरी के मामले में फरार चल रहे 25000 रुपए के एक इनामी बदमाश को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार 30 अप्रैल को बंधवा राजबर गांव के संतोष और भेलखा गांव के अर्जुन द्वारा थाने में सूचना दर्ज कराई गई थी कि उनकी भैंसें अज्ञात चोर खोल ले गए हैं। सूचना दर्ज करने के उपरांत बदमाशों की तलाश के लिए पुलिस टीमों का गठन किया गया।
सात मई को भैंस चोरी गिरोह से मंझनपुर पुलिस की पतौना नदीपुल के पास मुठभेड़ हो गई जिसमें पुलिस ने चोरी की पांच भैंस एक पिकअप गाड़ी के साथ पांच चोरों को गिरफ्तार कर लिया था। पूछताछ में पता चला था कि भैंस चोरी की घटना मैं उनका एक साथी रईस अहमद निवासी तर्तीपुर थाना करारी भी शामिल है।
पुलिस ने रईस अहमद की भी तलाश शुरू किया। कल रात में मुखबिर से जानकारी मिली थी कि रईस अहमद संतू का डेरा नहर पुलिया के पास मौजूद है। सूचना पर पुलिस टीम मौके में पहुंची। पुलिस को देखकर रईस अहमद ने पुलिस पर फायरिंग करते हुए भागने लगा। बचाव में पुलिस ने भी फायरिंग की जिसमें एक गोली रईस के पैर में लग गई और वह गिर पड़ा। पुलिस ने रईस अहमद को गिरफ्तार कर लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित