हरिद्वार , अप्रैल 06 -- उत्तराखंड में हरिद्वार के भेल रानीपुर स्थित सैनी समाज का 46वें वार्षिक उत्सव सोमवार को बड़े ही भव्य तरीके मनाया गया। कार्यक्रम में राज्य मंत्री सुनील सैनी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।
भेल हरिद्वार कमेटी के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में समाज के बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। रंगारंग कार्यक्रमों ने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया।
इस मौके पर श्री सैनी ने प्रतिभागियों को स्मृति चिह्न भेंट कर उनका उत्साहवर्धन किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि हरिद्वार का सैनी समाज सशक्त, समृद्ध और सामाजिक कार्यों में अग्रणी है। समाज के बच्चे शिक्षा सहित विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर समाज का नाम रोशन कर रहे हैं।
उन्होंने युवाओं का आह्वान करते हुए कहा कि सेवा कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लें और "सेवा ही परम धर्म" के सिद्धांत को अपनाकर अपने जीवन को सफल बनाएं।
इस अवसर पर उन्होंने महात्मा ज्योतिबा फुले एवं माता सावित्रीबाई फुले को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके शिक्षा और समाज सुधार के कार्यों को प्रेरणादायक बताया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित