श्रीगंगानगर , जुलाई 31 -- राजस्थान में श्रीगंगानगर जिले के अनूपगढ़ थाना क्षेत्र में एक युवती की भूलवश कीटनाशक दवा का सेवन करने से मौत हो गयी।
पुलिस सूत्रों ने शुक्रवार को बताया कि सुमन नायक (32) गुरुवार को देर शाम बेहोशी की हालत में अनूपगढ़ के सरकारी अस्पताल लाया गया था। देर रात उसकी मौत हो गयी। सुमन के पिता देवाराम द्वारा आज दी गयी रिपोर्ट के आधार पर मर्ग दर्ज की गयी।
परिजनों ने पुलिस को बताया कि मानसिक परेशानी के कारण सुमन ने गलती से कीटनाशक दवा का सेवन कर लिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार वालों के सुपुर्द कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित