अलवर , जुलाई 25 -- केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री भूपेन्द्र यादव ने शनिवार को अलवर के रामगढ़ स्थित श्री खाटू श्याम मंदिर में बाबा श्याम के दर्शन एवं पूजा-अर्चना करके देश-प्रदेश में सुख, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।
इस अवसर पर श्री यादव ने टोडली ग्राम में स्थित श्री उदासीन मंगल आश्रम में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा कार्यक्रम में शिरकत करके पूज्य महंत श्री ब्रह्ममुनि महाराज का आशीर्वाद प्राप्त किया।
श्री यादव ने कहा कि बाबा श्याम का मंदिर लाखों श्रद्धालुओं के लिए आस्था के केंद्र के रूप में उभर रहा है। उन्होंने कहा कि धार्मिक स्थल समाज में धार्मिक एवं सांस्कृतिक मूल्यों का संरक्षण करते हैं। श्रीमद्भागवत कथा से प्राप्त आध्यात्मिक संदेश समाज में प्रेम, सेवा, सद्भाव और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित