गांधीनगर , जनवरी 14 -- गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने बुधवार को अहमदाबाद के ऐतिहासिक दरियापुर क्षेत्र के वाडीगाम में स्थानीय निवासियों के साथ मकरसंक्रांति पर्व का उत्सव मनाया।

श्री पटेल ने इस अवसर पर राज्य के सभी नागरिकों को मकरसंक्रांति की शुभकामनाएं देते हुए सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। जिस प्रकार पतंग आकाश की ऊंचाइयों को छूती है, उसी प्रकार गुजरात विकास की नयी ऊंचाइयों को प्राप्त करे इस भावना के साथ उन्होंने वाडीगाम की मूलजी पारेख की पोल में पतंग उड़ाकर पर्व का आनंद लिया। उन्हें अपने बीच देखकर स्थानीय लोगों में विशेष उत्साह देखने को मिला।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित