भरतपुर , सितम्बर 14 -- राजस्थान में भरतपुर जिले की भुसावर नगर पालिका में निर्दलीयों ने 25 में से 22 वार्डों में जीत दर्ज करके कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को चुनावी मैदान से बाहर कर दिया।
यहां भाजपा एवं कांग्रेस की करारी हार हुई है। भाजपा को दो और कांग्रेस को मात्र एक वार्ड में ही जीत हासिल हो सकी। निर्दलीयों ने 22 वार्डों में अपनी जीत का परचम फहराया।
निर्दलीयों में प्रीति पांडे, द्वारका सैनी, दीपक पहाड़िया, गोपेश तिवारी, लोक प्रकाश, रिंकी, मुकेश तिवारी, सुनीता देवी, योगेश, गंगाराम, सीता देवी, अनीता, लवकेश, राजेंद्र, वंदना देवी शर्मा, समीना बानो, छोटेलाल, महिमा गोयल, रामा, राजेंद्र, यादराम और प्रदीप ने जीत हासिल की।
उधर भाजपा उम्मीदवार के रूप में रघुवीर और नम्रता सिंघल ही जीत सके जबकि कांग्रेस के एक मात्र हरिराम सैनी ने चुनाव जीत हासिल की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित