भुवनेश्वर , जनवरी 20 -- ओडिशा के भुवनेश्वर में मानित विश्वविद्यालय शिक्षा ओ अनुसंधान (एसओए ) में पहले रंग बिरंगे फूल का महोत्सव शुरु हुआ है।

यह दो दिवसीय महोत्सव का आयोजन विश्वविद्यालय के कृषि विज्ञान संस्थान विभाग ने 19 जनवरी को अंतर्राष्ट्रीय फूल दिवस के मौके पर आयोजित किया था। इसका उद्घाटन एसओए की उपाध्यक्ष शाश्वती दास ने किया।

इस मौके पर सुश्री दास ने कहा कि महोत्सव का मकसद लोगों में फूलों की खेती के बारे में जागरूकता पैदा करना और किसानों, फूल व्यापारियों, छात्रों और गृहिणियों को फूलों की खेती करने के लिए प्रोत्साहित करना था।

उद्घाटन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं संस्थान के उपकुलपति प्रो. प्रदीप्त कुमार नंदा ने कहा कि यह महोत्सव फूलों के शौकीनों को वैज्ञानिक तरीके से फूल उगाना सीखने में मदद करेगा।

कार्यक्रम में फूलों की खेती करने वाले, उद्यमी, नर्सरी और व्यक्तियों ने फूलों की प्रदर्शनी और प्रतियोगिताओं में भाग लिया है। महोत्सव में आम जनता के लिए लाइव प्रदर्शन के लिए 18 अलग-अलग स्टॉल और 90 अलग-अलग श्रेणी में प्रतियोगिताएं हैं। महोत्सव के दूसरे दिन 'फूलों की खेती में उद्यमिता' विषय पर एक पैनल चर्चा होगी।

प्रो. संतोष कुमार राउत, डीन (आईएएस) ने कहा कि चर्चा में फूलों की खेती के वैज्ञानिक तरीके, फूलों की खेती के लिए सरकार द्वारा दी जा रही प्रोत्साहन राशि और ऐसे प्रयासों के लिए बैंकों से मिलने वाली सहायता शामिल होगी।

उद्घाटन कार्यक्रम में अन्य लोगों के अलावा, एसओए की परीक्षा नियंत्रक प्रो. मंजुला दास, पशु चिकित्सा विज्ञान एवं पशुपालन संस्थान के डीन प्रो. सुशांत कुमार दास, दंत चिकित्सा विज्ञान संस्थान की डीन प्रो. रुचि भुयान और आईएएस पुष्पकृषि एवं भूदृश्य निर्माण विभाग की प्रमुख प्रो. शशिकला बेउरा भी मौजूद थीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित