भुवनेश्वर , मई 06 -- ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर के लक्ष्मीसागर इलाके में बसंती विला अपार्टमेंट में बुधवार तड़के भीषण आग लगने से एक नाबालिग लड़की सहित तीन लोगों की जान चली गई।
प्रारंभिक रिपोर्टों के अनुसार, आग लगने का कारण अपार्टमेंट के गार्ड रूम में स्थित इलेक्ट्रिकल पैनल बोर्ड में शॉर्ट सर्किट होना माना जा रहा है। आग आज तड़के लगी जिसके कारण आपातकालीन बचाव दल के घटनास्थल पर पहुंचने और आग पर काबू पाने से पहले ही चार लोगों की मौत हो गई।
मृतकों में अपार्टमेंट का केयरटेकर बिस्वजीत बेहरा भी शामिल है। सूचना मिलते ही दमकलकर्मी तुरंत मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पा लिया। अधिकारियों ने कहा कि अपार्टमेंट कॉम्प्लेक्स में रहने वाला कोई भी निवासी इस घटना से प्रभावित नहीं हुआ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित