भरतपुर , मई 30 -- राजस्थान में नौतपा के बीच भीषण गर्मी से जूझ रहे भरतपुर संभाग को मौसम विभाग की आगामी एक सप्ताह तक गर्मी से राहत मिलने के पूर्वानुमान से लोगों ने चैन की सांस ली है।

इस बीच मौसम केन्द्र ने शनिवार को संभाग के सवाईमाधोपुर एवं करौली जिलों में कहीं-कहीं बिजली कड़कन और तेज हवाओं के साथ बारिश होने का अनुमान जताया है।

पश्चिमी विक्षोम के असर से शुक्रवार देर रात तक संभाग के गंगापुरसिटी, धौलपुर, भरतपुर में हलके तूफान के साथ मेघगर्जन, बारिश और ओलावृष्टि से आम जनजीवन प्रभावित रहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित