सुकमा , मई 21 -- छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी और लगातार बढ़ते तापमान को देखते हुए सुकमा जिला प्रशासन ने पशु क्रूरता रोकने की दिशा में आज एक बड़ा कदम उठाया है। कलेक्टर अमित कुमार ने छत्तीसगढ़ राज्य जीव जंतु कल्याण बोर्ड, रायपुर के निर्देशों के परिपालन में जिले की सीमा के भीतर दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक पशुओं की सहायता से चलने वाले सभी परिवहन साधनों के संचालन पर प्रतिबंध लगाने के आदेश जारी किए हैं। यह आदेश 1 मई 2026 से 30 जून 2026 तक प्रभावशील रहेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित