भरतपुर , अप्रैल 24 -- राजस्थान में भरतपुर संभाग में भीषण गर्मी और लू के चलने से करौली जिले में जिला प्रशासन ने कक्षा एक से आठ तक के विद्यार्थियों के स्कूल समय में बदलाव किया है।
आधिकारिक सूत्रों ने शुक्रवार को बताया कि नयी समय सारिणी 27 अप्रैल से 16 मई तक लागू रहेगी। जिला कलेक्टर अक्षय गोदारा द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि मौसम विभाग के पूर्वानुमान में आगामी दिनों में तापमान में वृद्धि और लू चलने की संभावना के मद्देनजर कक्षा एक से आठ तक के विद्यार्थियों की कक्षाओं का संचालन अब सुबह साढ़े बजे से पूर्वाह्न 11 बजे तक किया जाएगा।
सूत्रों ने बताया कि कक्षा नौ से 12 तक के विद्यार्थियों और स्कूल स्टाफ के लिए समय पूर्ववत रहेगा, उसमें कोई बदलाव नहीं किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित