भरतपुर , मई 26 -- राजस्थान में नवतपा के कारण भीषण गर्मी के बीच सवाई माधोपुर जिले में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है इसके चलते रणथंभौर सहित आसपास के वन क्षेत्रों में आग लगने की आशंका से वन विभाग ने गश्त बढ़ा दी है।

राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की चेतावनी के बाद वन विभाग ने जंगलों में लगातार गश्त बढ़ाने के साथ ही वनकर्मियों को आग बुझाने का प्रशिक्षण देना शुरु कर दिया है। अग्निशमन प्रणाली ,जलस्रोत, टैंकर, पम्पसेट और अन्य संसाधनों को भी तैयार रखा गया है।

विभागीय सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि भीषण गर्मी के चलते जंगलों में पानी की उपलब्धता कम हो रही है जिससे सूखी घास और पत्तियों में आग लगने की आशंका बढ़ गई है। संभावित वनाग्नि को देखते हुए रणथंभौर वन विभाग ने अग्नि शमन प्रणाली पूरी तरह तैयार रखा है। पानी के टैंकर, कुएं, पम्पसेट और अन्य जरूरी संसाधनों की व्यवस्था की गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित