भुवनेश्वर , मई 24 -- ओडिशा में भीषण गर्मी के प्रकोप को देखते हुए लोक निर्माण विभाग ने एक निर्देश जारी कर सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे के बीच श्रमिकों से खुले में काम कराने पर पूरी तरह रोक लगा दी है।

विभाग के रविवार को जारी निर्देश में लोक निर्माण विभाग के इंजीनियर-इन-चीफ, मुख्य निर्माण इंजीनियरों और विभिन्न क्षेत्रों के अधीक्षण इंजीनियरों को निर्माण स्थलों पर इस आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है। राज्य सरकार ने पहले भी गर्मियों के भीषण मौसम को देखते हुए दोपहर के सबसे गर्म समय में श्रमिकों को सीधे धूप में काम पर लगाने पर प्रतिबंध लगा दिया था। हालांकि, कुछ स्थानों पर इस आदेश के उल्लंघन की मीडिया रिपोर्टों के बाद विभाग को इन निर्देशों को दोबारा दोहराना पड़ा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित