भीलवाड़ा , फरवरी 26 -- राजस्थान में भीलवाड़ा जिले के फूलियांकला थाना क्षेत्र में गुरुवार को एक कार के खड़े ट्रक से टकराने से दो युवक घायल हो गये।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, भीम-उनियारा राष्ट्रीय राजमार्ग 148डी पर आज तड़के पांच बजे बडला चौराहे के निकट शाहपुरा की ओर से आ रही कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ट्रक के पिछले हिस्से में जा टकराई। इससे कार में सवार सांवर लाल और छोटू लाल घायल हो गये।

सूत्रों ने बताया कि दोनों घायलों को एम्बुलेंस से गुलाबपुरा चिकित्सालय पहुंचाया, जहां से उन्हें भीलवाड़ा के जिला अस्पताल भेज दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित