भीलवाड़ा , सितम्बर 27 -- राजस्थान के भीलवाड़ा में श्री गणेश उत्सव प्रबंध एवं सेवा समिति द्वारा पांच फुट की 150 दुर्गा प्रतिमाएं तैयार करायी गयी हैं।

प्रतिमाओं को नवरात्र स्थापना 11 से 19 अक्टूबर तक स्थापित करके नौ दिवसीय नवरात्रा महोत्सव के आयोजन किये जायेंगे। भीलवाड़ा शहर में 40 स्थानों पर दुर्गा प्रतिमाएं स्थापित की जायेंगी जहां विशाल गरबों का आयोजन होगा।

समिति के मीडिया प्रभारी महावीर समदानी ने बताया कि नौ दिवसीय विशाल गरबा डांडियों के आयोजन होंगे। उन्नीस एवं 20 अक्टूबर रामनवमी और दशहरे को अपने नजदीक के जलाशयों में दूर्गा प्रतिमाओं को विसर्जित करेंगे। भीलवाड़ा ग्रामीण, जिले के आसपास एवं मध्यप्रदेश के मनासा, नीमच आदि जगह 100 स्थानों पर दुर्गा प्रतिमाएं भेजे जाने की तैयारी कर ली गयी हैं, जिसका पंजीयन आठ अक्टूबर तक किया जायेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित