भीलवाड़ा , जुलाई 24 -- राजस्थान में भीलवाड़ा जिले के जहाजपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक कार से 351 किलो अवैध डोडा पोस्त बरामद किया है।
वृत्ताधिकारी रेवडमल मौर्य ने शुक्रवार को बताया कि गुरुवार की रात राष्ट्रीय राजमार्ग -148डी स्थित भूतेश्वर महादेव मंदिर के पास नाकाबंदी के दौरान एक संदिग्ध कार को रुकने का इशारा किया गया, लेकिन चालक नाकाबंदी तोड़कर तेज रफ्तार से कार चलाते हुए फरार हो गया।
उन्होंने बताया कि पुलिस दल ने कार का पीछा किया, लेकिन कुछ दूरी पर चालक वाहन को छोड़कर अंधेरे का फायदा उठाते हुए भाग निकला। तलाशी लेने पर कार से 351 किलो 220 ग्राम डोडा पोस्त बरामद हुआ। कार में फर्जी नंबर प्लेट लगी हुई थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित